जनपद में महिलाओं को मिलेगा रोजगार:225 बीसी सखी के पद पर होगा नियुक्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया -purvanchal bulletin निष्पक्ष खबर अब तक 

जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 225 रिक्त पदों पर जल्दी ही बीसी सखियों (बिजनेस कॉरस्पोंडेंट सखी) की नियुक्ति होगी। इसके जरिए गांवों में रहने वाली पढ़ी लिखी महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो जाएंगे।

गौरीबाजार में सबसे अधिक 23 पदों पर नियुक्ति होगी। उपायुक्त स्वतः रोजगार आलोक पांडेय ने सभी खंड विकास अधिकारियों को अभ्यर्थियों से आवेदन लेने को निर्देश जारी किया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत ग्राम पंचायतों में बीसी सखियों की नियुक्ति की जाती है। जिले में वर्तमान में कुल 922 बीसी सखियों की तैनाती है।

इनमें से 822 बीसी सखियां सक्रिय हैं। ग्राम पंचायत में रिक्त पड़े 225 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चयनित बीसी सखियों को छः माह तक चार हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

इसके अलावा उन्हें हर ट्रांजेक्शन पर अलग से कमीशन भी देय होगा। साथ ही बैंकिंग उपकरण खरीदने के लिए बीसी सखियों को 75 हजार रूपए (सर्पोट फंड) चार फीसदी वार्षिक ब्याज दर पर दिया जाएगा। किस ब्लॉक में कितने पद हैं रिक्त ब्लॉक रिक्त पद बैतालपुर 15 बनकटा 9 बरहज 14 भागलपुर 8 भलुअनी 20 भटनी 19 भाटपाररानी 10 देवरिया सदर 16 देसही देवरिया 10 गौरीबाजार 23 लार 13 पथरदेवा 14 रामपुर कारखाना 11 रूद्रपुर 16 सलेमपुर 18 तरकुलवा 9 कुल पद 225 सात सखियों का चयन करेगी।

सदस्यी कमेटी करेगी चयन बीसी सखी पद का आवेदन पत्र स्वयं सहायता समूह और संकुल संघ के माध्यम से ब्लॉक पर जमा किए जाएंगे। यहां से जांच पड़ताल के बाद आवेदन पत्रों को बीडीओ जनपद पर भेजेंगे। जनपद पर सीडीओ की अध्यक्षता में सात सदस्यी कमेटी बीसी चयन के लिए यह होगी शर्त बीसी सखी के रूप में केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। आवेदक को किसी स्वयं सहायता समूह का सदस्य होना अनिवार्य है।

आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है। साथ ही शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए। – भारतीय स्टेट बैंक के जरिए जुडेंगी सखियां चयनित बीसी सखियां भारतीय स्टेट बैंक से जुड़कर काम करेंगी।

राष्ट्रीयकृत बैंक के जरिए लेन देन करने पर उन्हें अच्छा कमीशन भी मिलेगा। एसबीआई से जुड़े होने के चलते ग्राहक भी बिना किसी डर-भय के बीसी सखियों की सेवा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें