! बीएलओ आफ द डे ! का मिलेगा प्रमाणपत्र-जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी के सोशल मीडिया पर हो रहा पोस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, purvanchl bulletin निष्पक्ष खबर अब तक-जनपद में जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन अच्छा प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को सम्मानित करने हेतु”बीएलओ ऑफ द डे” अभियान शुरू किया गया है।

इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को संबंधित ईआरओ द्वारा “बीएलओ ऑफ द डे” का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही संबंधित बीएलओ के कार्यों का विवरण फोटो सहित जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी पोस्ट किया जा रहा है।

आज सिसवा विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्र का शत–प्रतिशत वितरण, मतदाताओं से प्राप्ति करने और फॉर्म को डिजिटाइज करने के लिए इंदु देवी, पिंकी देवी, हरिलाल गुप्ता, संध्या कुशवाहा, श्रीमती शशिकला, सत्यनारायण प्रजापति और ममता सिंह को “बीएलओ ऑफ द डे” चुना गया है।https://www.youtube.com/live/QKRRoTfq2s4?si=ruvWMqySKTQpUA6x

इसी प्रकार कमलेश को सुपरवाइजर ऑफ द डे चुना गया है।तहसीलदार अमित सिंह ने अवगत कराया है कि बीएलओ ऑफ द डे चुने गए कर्मियों को तहसील सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें