चेन स्नेचिंग सहित कई अपराध का वांछित व पच्चीस हजार का इनामिया अपराधी मुठ+भेड़ में गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया।पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर  संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रूद्रपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर 25000/- रुपये का ईनामिया अभियुक्त गोविन्द कुमार उर्फ केदार पुत्र रामआसरे उर्फ रामसरे निवासी ग्राम बरौली थाना भलुअनी जनपद देवरिया जिसके उपर चैन स्नेचिंग के कई मुकदमें व अन्य मुकदमें पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार किया गया । उ०नि० अविनाश मौर्य मय टीम के खोराराम पुलिया के पहले रजला मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे कि तभी एक मोटरसाईकिल आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह गाड़ी मोड़कर भागना चाहा परन्तु मोड़ते वक्त ही गाड़ी फिसलकर गिर गयी और वह पास की झाडी के तरफ भागने लगा।

पुलिस वालो द्वारा चेतावनी व ललकारते हुये रूकने को कहा गया, किन्तु उक्त व्यक्ति पुलिस वालो पर जान से मारने की नियत से पास लिये हुये असलहे से पुलिस वालो को लक्ष्य बनाकर फायर कर दिया। पुलिस वाले उक्त फायर से बाल-बाल बच गये तथा पुलिस वालो के पास अन्य कोई रास्ता ना पाकर पुलिस बल द्वारा व्यक्ति के शरीर के निचले हिस्से को लक्ष्य बनाकर पुलिस टेक्टिस व दौराने ट्रेनिग सिखलाये गये तरिको का प्रयोग करते हुये अपनी सरकारी पिस्टल से फायर किया गया।

उपरोक्त व्यक्ति घायल होकर झाड़ी में गिर पड़ा जिसके दाहिने पैर के घुटने के पास रक्तस्राव हो रहा है। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम गोविन्द कुमार उर्फ केदार पुत्र रामआसरे उर्फ रामसरे निवासी ग्राम बरौली थाना भलुअनी जनपद देवरिया बताया।

पकडे गये व्यक्ति के कब्जे से एक अदद तमन्चा 303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 303 बोर बरामद हुआ व एक अदद पीली धातु की चेन व 21280/- रूपये व मोटरसाइकिल सिल्वर रंग हीरो स्पलेण्डर बरामद हुआ।

अभियुक्त गोविन्द कुमार को समय करीब 23.35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म 304(2)/317 (2)/3 (5) बीएनएस व धारा 109 (1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें