सभापति अध्यक्ष पंचायती राज विधानसभा प्रेमसागर पटेल को गुलदस्ता से किया गया सम्मानित-पटेल बैठक में बोले आडिट में पारदर्शिता होना जरुरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। विकास भवन सभागार में सभापति अध्यक्ष पंचायती राज विधान सभा प्रेमसागर पटेल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों में किये गये विकास कार्यों की आडिट आडिटर, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी की बैठक की गयी।

बैठक पूर्व जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा फुलों की गुलदस्ता भेंट स्वागत किया गया।सभापति ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों के धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आडिट जांच में पारदर्शिता जरूरी है।

बिना पारदर्शिता के कार्यो में कार्यवाही सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विधान मण्डल के कार्यों के सहयोग हेतु उप समिति होती है जो पंचायतो के विभिन्न विकास के कार्यो को कराती है और समीति से सम्बन्धित कार्यो की आडिट आडिटर करते करते है उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 व 2024 से आडिट हेतु विधानसभा में अनुमोदन हेतु प्रस्तावना है जिसे तत्काल प्रभाव से आडिट होना है पूर्व में विकास कार्यों की आडिट भी होगा है।

सभापति ने कहा कि आडिटर किसी भी दबाव में नही पारदर्शिता के साथ आडिट करेंगे।गड़बड़ी की अगर सूचना प्राप्त होता है या संलिप्तता पाई जायेगी तो ऐसी स्थिति में आडिटर के प्रति कार्यवाही सुनिश्चित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में गरीब, लाचारों, किसान के विकास हेतु होता है उन्होंने कहा कि गरीब व लाजार ब्यक्ति बाजार में सामान व खाद्य पदार्थ खरीदने हेतु जाता है तो वह ही जीएसटी देता है एैसे में उनके प्रति सभी कार्यो हेतु कार्य होना होता है। विकास कार्यों में गड़बड़ी कर धनादोहन हो और आडिटर द्वारा किसी प्रकार से छोड़ देना उचित नहीं है।

कार्य की जांच हो और रिकबरी किया जाय। आडिटर द्वारा जांच भी पारदर्शी होना आवश्यक है ।बैठक में परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी, आडिटर व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें