पुर्णिमा पर मेला का जिलाधिकारी ने देखा हाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज रोहिन नदी स्थित त्रिमुहानी घाट पर चल रहे कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग एवं भीड़ प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि घाट पर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए सफाईकर्मियों की निरंतर ड्यूटी लगाई जाए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल एवं गोताखोरों की पर्याप्त संख्या में तैनाती सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी महोदय ने मेले के उपरांत घाट की साफ–सफाई हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया।

उन्होंने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती, स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था तथा प्रकाश व्यवस्था के लिए जनरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर तहसीलदार सदर पंकज शाही सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें