जिलाधिकारी महराजगंज की देखभाल में संपन्न हुआ मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्मारक स्नातकोत्तर कॉलेज के मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह स्थल पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

भारी भीड़ को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान समारोह में व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विवाह में दी जानी वाली सामग्री के व्यवस्थित तरीके से वितरण हेतु आवश्यक व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया।

कहा कि वर–वधु पक्ष को अनावश्यक परेशान न हो इसको सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक प्वाइंट पर वरिष्ठ अधिकारी तैनात कर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने वर–वधु पक्ष के लोगों से भी बात किया।उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जाकर पंजीकरण व्यवस्था और पंजीकरण संख्या की जानकारी ली।

जिलाधिकारी पुनः शाम को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और पीए सिस्टम के माध्यम से लाभार्थियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। लाभार्थियों की बड़ी संख्या और भारी भीड़ के कारण विलंब व लाभार्थियों को असुविधा न होने पाए, जिलाधिकारी ने अवशेष विवाह सामग्री को ब्लॉक परिसर से वितरित कराने का निर्देश दिया।

नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों की विदाई के उपरांत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारी कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए।जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण का प्रतीक है, अतः इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने मंच, पंडाल, पेयजल, भोजन व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा एवं अग्निशमन दल की तैनाती जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन करते हुए बेहतर समन्वय के माध्यम से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Leave a Comment

और पढ़ें