महराजगंज महोत्सव में कला और संस्कृति का अदभुत प्रतिभा देखने को मिला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराजगंज।महोत्सव इस बार और बड़े भव्य और नव्य स्वरूप में समाप्त हुआ दिया। इसमें कला और संस्कृति के बहुत सारे रंग देखने को मिले।परंतु इस बार जनपद के बहुत सारे माध्यमिक बेसिक और प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों ने अपने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन महाराजगंज महोत्सव के मंच पर किया।

महाराजगंज महोत्सव में सभी प्रतियोगिताओं के स्क्रीनिंग में लगभग 90 विद्यालयों के 3000 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से स्क्रीनिंग के पश्चात लगभग 2200 बच्चों को प्रस्तुति हेतु मंच मिला।

समूह नृत्य और एकल नृत्य की प्रस्तुतियों में इस बार कुल 1200 बच्चों ने प्रतिभाग किया ।प्रथम दिवस पर कुल इस बार 30 विद्यालयों के 380 बच्चों ने प्रतिभाग किया ।द्वितीय दिवस पर कुल वे 28 विद्यालयों के 450 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

तृतीय दिवस पर कुल 31 विद्यालयों के 400 बच्चों ने प्रतिभाग किया।सभी प्रतिभागी बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया।

स्क्रीनिंग से लेकर मंच प्रस्तुतिकरण तक बेसिक विभाग,और माध्यमिक की एक टीम कार्यक्रम के संयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका थी।जिसमें विद्यालयों को समय से मंच तक लाने और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी का निर्वहन आदित्य गुप्ता,सुधाकर रौनियार,अंगद यादव ,नीरज मौर्य,पारोमिता विश्वास, मोनिका शर्मा,अविनाश मिश्र,देवेश पाण्डेय ने बखूबी सम्पादित किया।

इसके अलावा इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का संयोजन पंकज कुमार मौर्य ने किया ।संचालन की जिम्मेदारी का अरविंद जायसवाल,शिरोमणि दुबे ने शानदार निर्वहन किया।

इसके अलावा इस बार स्थानीय कलाकारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया जिसमें स्थानीय नाट्य मंच के कलाकारों ने भाव के भूखे राम नाटक का जीवन्त मंचन कर लोगों को भावुक कर दिया ।और नाटक वनटांगिया एक जीवन संघर्ष और विकास यात्रा के माध्यम से इनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।

नाटकों का निर्देशन पंकज कुमार मौर्य ने किया और सह संयोजन देवेश पाण्डेय और राकेश सिंह ने किया।इस बार स्थानीय कविता पाठ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा जिसमें दिव्यांशु पांडेय,नवीन शुक्ला,तशरीफ,आशुतोष मिश्र,दयानंद त्रिपाठी,राजेश स्वर्णकार ,धीरज वर्मा ने शानदार काव्य पाठ के द्वारा लोगो का ध्यान आकर्षित किया।

इस बार महाराजगंज महोत्सव में स्थानीय बिरहा और गायन के कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दिया । जिसमें राजाराम भारती,ओमप्रकाश यादव,श्याम करन यादव ,विनोद मिश्र ,सत्यप्रकाश ,हर्षित कुमार,आनंदमय श्रीवास्तव आदि ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीत लिया।लोक कलाकारों में अमित अंजन ने कबीरवाड़ी गाकर इस बार लोगों का दिल जीता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें