मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकला जयकारा के साथ विसर्जन यात्रा,भक्ति गीत के साथ विसर्जन यात्रा में महिलाओं बढ़ाया शोभा-आशीष चौरसिया की रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराजगंज लक्ष्मीपुर ब्लाक क्षेत्र बहोरपुर बनकटवा में दीपावली पर्व के बाद माँ लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। गुरुवार, शाम से शुरू हुई शोभायात्रा पूजन और मंत्रोच्चार के बाद के पंडाल से होकर पतरिहवा पोखरे पर संपन्न हुई। इस दौरान चौराहा भक्तिमय माहौल रहा।

गुरुवार शाम को दर्जनों लक्ष्मी प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मुख्य सड़क, बहोरपुर,बोकवा, मोहनापुर ढाला तिराहे, ,फॉरेस्ट रोड सब्जी मंडी, होते हुए हथियागढ़ मार्ग तक पूरे ग्राम चौराहा में घूमी।

इसमें कस्बे के साथ-साथ आसपास के गांवों से लाई गई प्रतिमाएं भी शामिल थीं।यात्रा के दौरान सैकड़ों लोगों ने ‘लक्ष्मी माता की जय’ के नारे लगाए। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह यात्रा को रोककर प्रतिमाओं की आराधना की, बेल पत्र और फूल चढ़ाए तथा अबीर-गुलाल उड़ाया।

श्री श्री नवयुवक लक्ष्मी पूजा समिति बहोरपुर बनकटवा अध्यक्ष आरिफ अहमद एवं भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी अनुराग राय हरदेव जायसवाल प्रदीप जायसवाल शिव शंकर मद्धेशिया परशुराम चौधरी विनय मद्धेशिया अवधेश यादव मोनू चौरसिया संदीप चौधरी संतोष जायसवाल दुर्गा अग्रहरि विकास मद्धेशिया संगम चौधरी शैलेश कन्हैया चौरसिया अन्य सहित लोग मौजूद रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें