थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमें में वांछित 1 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया।पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 345/2025 धारा 118(1), 352, 351(3) व बढोत्तरी धारा 103(1),109(1) बीएनएस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रविन्द्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम अहलादपुर मरकड़ी थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 15/10/2025 को हड़हा पुल बोहाबार रोड के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (चाकू) बरामद करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 03.10.2025 को वादी ववलू निषाद पुत्र स्व0 चांद निषाद निवासी अहलादपुर मरकड़ी थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया द्वारा जरिये लिखित तहरीर वादी के विपक्षी द्वारा वादी की माता व वादी के लड़के पर चाकू से जानलेवा हमला कर गम्भीर रुप से घायल किये जाने के सम्बन्ध में थाना रुद्रपुर पर सूचना दी गयी थी।

उक्त सूचना पर थाना रुद्रपुर पर मु0अ0सं0 345/2025 धारा 118(1), 352, 351(3) का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है । अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया 

Leave a Comment

और पढ़ें