Breaking! पूर्वोत्तर रेलवे,अंडरपास, निर्माण, मरम्मत,पानी निकासी के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार-जांच हो… आनंदनगर, नौतनवा व मानीराम रेलखंड पर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग बड़ा खेल,https://youtu.be/PzUGKyz3mmY?si=PcxHtYD5U_h-RRwa यह है बड़ा विकास डंका
गोरखपुर/महराजगंज:-पूर्वोत्तर रेलवे के इंजीनियर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने पूर्वांचल के गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर अंडरपास का निर्माण कराकर जनता के लिए बड़ा मुसीबत पैदा कर दिया है ।जब की रेलवे सभी जिम्मेदार यह जानते थे की यह मैदानी क्षेत्र होने के साथ साथ समतल भूमि है ।ज़हां पर पानी का सतह जमीन के तल के समीप होता है । लेकिन मलाई खाने के चक्कर में बड़ा खेल कर दिया।जिसका मुसीबत जनता को उठाना पड़ रहा है
कभी अंडरपास के निर्माण पर ,अब मरम्मत व पानी निकासी के नाम पर खा रहे मलाई – पहले तो इंजिनियरिंग विभाग निर्माण के नाम पर खाया मलाई ,फिर पानी निकासी के नाम पर खाया ,अब मरम्मत के नाम पर खाया मलाई।
लेकिन जब मरम्मत कार्य सफल नहीं हुआ तो अब पानी निकासी के नाम पर खा रहा मलाई।
बेमतलब साबित हो रहा रेलवे के इंजिनियरिंग विभाग के द्वारा बनाया गया अंडरपास; मानीराम से लेकर नौतनवा तक बना अंडरपास बेमतलब साबित हो रहा है ।अगर जितना रूपया रेलवे अंडर पास निर्माण व मरम्मत,पानी निकासी पर हर साल कर रहा है । उतना रूपया बैंक में जमा कर उसके ब्याज पर दैनिक मजदूरी रखता तो ब्याज से ढाला का सुरक्षा हो जाता।बाकी बजट सुरक्षित रहता बैंक में।
जनता के जेब पर भारी पड़ अंडरपास: लेकिन जनता की कोई सुनने वाला-अगर जांच हो तो इस पर बड़ा खुलासा होगा । लेकिन जनप्रतिनिधि से लेकर सभी जिम्मेदार अधिकारी मौन है । रेलवे इंजीनियरिंग विभाग मलाई खा रहा है ।









