विधानसभा वार आयोजित होंगी विधायक खेल स्पर्धाएं -अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधानसभा वार आयोजित होंगी विधायक खेल स्पर्धाएं -अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया

देवरिया।मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने बताया कि विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन विधानसभावार किया जाएगा।

भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में 9 अक्टूबर को मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज, भाटपाररानी में प्रतियोगिता होगी। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में 11 अक्टूबर को बरियारपुर खेल मैदान में तथा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में 12 अक्टूबर को सतासी इंटर कॉलेज, रुद्रपुर में खेल स्पर्धा आयोजित की जाएगी।इसी प्रकार सलेमपुर विधानसभा में 13 अक्टूबर को बापू इंटर कॉलेज, सलेमपुर में, देवरिया सदर विधानसभा में 15 अक्टूबर को राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया में, बरहज विधानसभा में 17 अक्टूबर को बाबा राघव दास भगवान दास आश्रम विद्यालय, बरहज में तथा पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में 24 अक्टूबर को राजेश्वरी देवी रामसुलभ सिंह महाविद्यालय, कुर्मी पट्टी पथरदेवा में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इन स्पर्धाओं में कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, जूडो, फुटबॉल और भारोत्तोलन की प्रतियोगिताएँ कराई जाएँगी।

इनमें सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतिभागियों का पंजीकरण My Bharat Portal पर कराया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ी पोर्टल पर पंजीकरण कर निर्धारित तिथि और स्थान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें