नौतनवा विधायक लक्ष्मीपुर कार्यालय पर सुना जनसमस्याएं:सबंधित विभाग को त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश-शारदीय नवरात्र पर फलाहार सोमवार को दिन में 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौतनवा विधायक लक्ष्मीपुर कार्यालय पर सुना जनसमस्याएं:सबंधित विभाग को त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश-शारदीय नवरात्र पर फलाहार सोमवार को दिन में

महराजगंज। नौतनवा शुक्रवार को दिन में विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मीपुर कार्यालय पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की जनसमस्याओं को सुना व संबधित को निस्तारण के लिए दूरभाष पर पर आवश्यक निर्देश दिया।

शुक्रवार को दिन में लगभग 3 बजे नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कार्यालय पर पहुंचे। कार्यालय पर पहुंचते ही क्षेत्र के तमाम लोग पहले से अपनी समस्या को लेकर उपस्थित थे ।

जिस पर विधायक ने सभी लोगों से एक एक कर समस्या सुना । विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर क्षेत्र के लोगों का समय त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिया।

शारदीय नवरात्रि पर सोमवार को लक्ष्मीपुर ब्लाक परिसर में फलाहार का होगा नौतनवा विधायक की तरफ से आयोजन:-नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के द्वारा सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व पर शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा के श्रद्धालुओं के लिए सोमवार को दिन में लक्ष्मीपुर ब्लाक परिसर में बृहद फलाहार को आयोजन किया गया है। फलाहार सभी श्रद्धालु, क्षेत्र के लोग पहुंच फलाहार कार्यक्रम को सफल बनाएं ।

उक्त आशय की जानकारी नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश मिश्र के द्वारा दिया गया है ।मिश्र शारदीय नवरात्रि पर मां के सभी भक्तों से अपील किया है समय पहुंच कर फलाहार ग्रहण करें ।

Leave a Comment

और पढ़ें