थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को किस समान के साथ किया गया गिरफ्तार-देखे अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया से purvanchl bulletin पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को किस समान के साथ किया गया गिरफ्तार-देखे अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया से purvanchl bulletin पर

जनपद में अपराध व अपराधियों की रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तार हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा आज दिनांक 19.09.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-179/2025 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनिमय से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जितेन्द्र यादव पुत्र शिवनन्दन यादव निवासी नौतन हथियागढ़ थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर ग्राम परसौना के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया ।https://www.youtube.com/live/7ZyL6t0NmOQ?feature=shared

उक्त अभियोग में अभियुक्त जितेन्द्र यादव के विरूद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि उक्त मुकदमे से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों क्रमशः1. पूरन गुप्ता पुत्र सगेलू गुप्ता निवासी पिपराझाम कसया कुशीनगर, 2.परमहंस पाल पुत्र रामधारी पाल निवासी नौतन हथियागढ़ थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया व 3.नन्हे पासवान पुत्र राजेन्द्र पासवान निवासी नौतन हथियागढ़ थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया पूर्व में गिरफ्तार हैं।

जो जिला कारागार देवरिया में निरुद्ध हैं ।इस प्रकार थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में नामजद कुल 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-जितेन्द्र यादव पुत्र शिवनन्दन यादव निवासी नौतन हथियागढ़ थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें