आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का अवसर-अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का अवसर-अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया

प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भाटपाररानी, सुशील प्रसाद सिंह ने बताया कि Haier Appliances India Pvt. Ltd. द्वारा प्लेसमेंट का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, देवरिया में दिनांक 19 सितंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा।

इस प्लेसमेंट में तकनीकी योग्यता आईटीआई (SCVT/NCVT) के समस्त व्यवसाय से उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उत्तीर्ण वर्ष 2021 या उसके बाद का होना अनिवार्य है। पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं।

कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ₹11,775 मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक अंकपत्र एवं प्रमाणपत्रों की मूल प्रति व छायाप्रति, बायोडाटा तथा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें