मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर निकला प्रभातफरी ! मनाया हर्षोल्लास पूर्वक खुशियां-आशीष चौरसिया की रिपोर्ट-purvanchal bulletin 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर निकला प्रभातफरी ! मनाया हर्षोल्लास पूर्वक खुशियां-आशीष चौरसिया की रिपोर्ट-purvanchal bulletin

जनपद महराजगंज लक्ष्मीपुर ब्लॉक के अंतर्गत मोहनापुर ढाला पर बारावफात का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। जुलूस मूस्वाचक बनकटवा बहोरपुर से धरौली बुजुर्ग राजमंदिर खुर्द मोहनापुर ढाला तक पहुंचा मुस्लिम समुदाय ने मोहम्मद साहब के विलादत के अवसर पर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। मुस्लिम समुदाय के लोग हाथों में झंडे और तिरंगे लेकर जुलूस में शामिल हुए।पूरे रास्ते धार्मिक धुनों और नात-ए-पाक की गूंज सुनाई दी। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया। शरबत और पानी की व्यवस्था की गई-कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान मोहनपुर मोहम्मद उमर उर्फ सुबराती,पूर्व प्रधान थरौली बुजुर्ग शमशुल हक खान उर्फ पप्पू, वर्तमान प्रधान बदरुद्दीन सिद्दीकी थरौली बुजुर्ग ,सलमान सिद्दीकी, नूरूलोदा प्रधान सोनबरसा,मो शकील अहमद , डॉक्टर अब्दुल्ला मंजरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,पूर्व प्रधान बहोरपुर शब्बीर अहमद, नियाज अहमद और इसके अलावा भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें