खत्म हो रहा गांव से कुंआ: जलसंचयन सहित धार्मिक व सामाजिक कार्य होगा बड़ा बाधा-आशीष चौरसिया की रिपोर्ट-purvanchal bulletin निष्पक्ष खबर अब तक 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खत्म हो रहा गांव से कुंआ: जलसंचयन सहित धार्मिक व सामाजिक कार्य होगा बड़ा बाधा-आशीष चौरसिया की रिपोर्ट-purvanchal bulletin निष्पक्ष खबर अब तक

जनपद महराजगंज लक्ष्मीपुर ब्लॉक लक्ष्मीपुर क्षेत्र कुँए धार्मिक कार्य के लिए अहम है। हालांकि अब इससे जलापूर्ति नही होती। बावजूद इसकी महत्ता को भुलाया नही जा सकता।

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थल पर बने कुओ को भी अवैध कब्जाधारी पाटने से गुरेज नही कर रहे है। बावजूद इसके जिम्मेदार चुप्पी साधे हुये है। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के पैसिया, एकमा, लक्ष्मीपुर, हथियागढ बोकवा बेलवा खुर्द परसौनी, लालपुर, मुड़ली, अड्डा बाजार, राजधानी, सहित सैकड़ों गाँवो में वर्षों पूर्व बने कुँए अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहे है।

इनके रखरखाव व सुंदरीकरण के बजाय इस पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। शिकायतों पर भी संज्ञान न लेने के कारण कब्जाधारियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। तमाम ऐसे कुँए है जिनके इर्दगिर्द दुकानों के खुलने से लक्ष्मीपुर बाजार के रेलवे बगियाँ मे उपेक्षित कुंआ, नहीं है कोई पुछनहार इनकी अहमियत मिट रही है।

नतीजन धार्मिक आयोजन के लिए लोगो को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। लक्ष्मीपुर ब्लाक का कुआ जो ब्लाक परिसर में होने के बावजूद पूरी तरह पट गया उसके रखरखाव पर किसी ने ध्यान नही दिया। ब्लाक से सटे चौतरवा डीह का कुआं, प्राथमिक विद्यालय का कुआ जो अपने अस्तित्व को जूझ रहा है। तो वही लक्ष्मीपुर बाजार के कुओ की उपेक्षा किसी से छिपी नही है।

स्थानीय लोग कहते है शादी विवाह में कुआ का धार्मिक महत्त्व है, लेकिन इसे उपेक्षित कर दिया जा रहा है। अगली पीढ़ी सिर्फ कहानियों में कुओ के बारे में सुन जान पाएंगे। हमकों कुओं को बचाने के लिए आगे आना पड़ेगा।

समाजसेवी चन्द्र प्रकाश मिश्र, अवधेश पाण्डेय, डा० ओमप्रकाश चौधरी, रामसहाय पाण्डेय, दुर्गा शंकर शुक्ल, रामजी मद्धेशिया, दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि ? अगर स्थिति यही रही तो अपने पाल्यों को किताबों मे ही कुंआ देखकर संतोष करना पड़ेगा, धरातल पर अधिकतर कुंए वैसे ही नदारद हो गये है7 ऐसे में सरकार को ? पहल कर इन्हें संरक्षित करना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़िया इनकी अहमियत को जान सकें।

Leave a Comment

और पढ़ें