जिलाधिकारी ने किया राजकीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण,निर्माण कार्य में विलंब को लेकर कार्यदाई संस्था को फटकारा-गन्दगी पर जताया असंतोष, सफाई का दिया निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी ने किया राजकीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण,निर्माण कार्य में विलंब को लेकर कार्यदाई संस्था को फटकारा-गन्दगी पर जताया असंतोष, सफाई का दिया निर्देश

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज राजकीय पशुचिकित्सालय सदर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पशु चिकित्सालाय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के निर्माण में विलंब होने पर नाराजगी व्यक्त की और कड़ा निर्देश देते हुए एक माह के भीतर कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच हेतु एक्सईएन पीडब्ल्यूडी की अध्यक्षता में तकनीकी जांच समिति गठित करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्देशित किया कि समस्त कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, इसको सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने परिसर में मौजूद जर्जर भवनों को निष्प्रयोज्य घोषित कराकर ध्वस्तीकरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने परिसर में जल–जमाव पर नाराजगी व्यक्त करते हुए परिसर में मौजूद मलबे से भराव कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने सम्पूर्ण परिसर की साफ–सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर में मौजूद निष्प्रयोज्य वस्तुओं की नीलामी करवाने के लिए कहा, ताकि परिसर को स्वच्छ किया जा सके। उन्होंने श्रमदान करवाते हुए परिसर की साफ–सफाई हेतु सीवीओ को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका और ओपीडी पंजिका को भी देखा। जिलाधिकारी ने कहा कि ओपीडी में वृद्धि करें। पशु टीकाकरण को तेज करें और सुनिश्चित करें कि पशु चिकित्सालय में पशुओं को बेहतर इलाज प्राप्त हो। जिलाधिकारी महोदय ने सीवीओ को निर्माण कार्य की प्रगति से नियमित तौर पर अवगत कराने का निर्देश दिया।

राजकीय पशु चिकित्सालय का निर्माण 69.11 लाख की लागत से यूपी सीएलडीएफ द्वारा किया जा रहा है। आगणन के अनुसार पशु चिकित्सालय, ट्रेविस, बाउंड्री वॉल और शौचालय का निर्माण प्रस्तावित है। पशु चिकित्सालय का कार्य पूर्ण है।निरीक्षण के दौरान सीवीओ डॉ हौसला प्रसाद, सहायक अभियंता अमित राज गुप्ता सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें