लक्ष्मीपुर ब्लाक पर मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस,ध्वजारोहण के बाद कहा प्रमुख अंजली पांडेय-शहिदो का बलिदान कभी न भूलेंhttps://youtu.be/Atv0MRyLycs?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीपुर ब्लाक पर मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस,ध्वजारोहण के बाद कहा प्रमुख अंजली पांडेय-शहिदो का बलिदान कभी न भूलें,https://youtu.be/Atv0MRyLycs?feature=shared

https://youtu.be/Atv0MRyLycs?feature=shared

महराजगंज।जिस त्याग तपस्या से देश के राष्ट्र सपूतों दे देश की आजादी दिलाई है ।आज हम उन बीर शहिदों के ही कारण स्वतंत्र है ।शहिदों के बलिदान को कभी न भूलें।उक्त बातें जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लाक मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के बाद ब्लाक प्रमुख ने उपस्थित ब्लाक के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कही है।

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को लक्ष्मीपुर ब्लाक प्रमुख अंजलि पांडेय ने ध्वजारोहण करने के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ राष्ट्रीय गीत सभी ब्लाक के अधिकारियों संग खाया।भारत माता की जयकारा लगाया।

देश के राष्ट्र सपूतों, बीर शहिदों के बलिदान को याद कर मुख्यालय पर स्थित प्रतिकात्मक शिला लेख पर फूला माला अर्पित कर नमन किया।ब्लाक प्रमुख श्रीमती पांडेय के द्वारा अपने कर्तव्य प्रति निष्ठावान को लेकर शपथ भी लिया गया।शपथ को लक्ष्मीपुर बीडीओ मृत्युंजय यादव ने दिलाई।

इस अवसर पर सभी कर्मचारियों व स्थानीय लोगों के बीच में मिष्ठान वितरण किया गया। मुख्यालय पर उपस्थित सभी कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक बड़े ही धूमधाम से मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें