बुनियादी सुविधाओं से बंचित हो रहा जनता, बुनियादी सुविधाओं के गांव से लेकर शहर तक कांग्रेस कांग्रेस करेगा संघर्ष-जिला अध्यक्ष विजय सिंह 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुनियादी सुविधाओं से बंचित हो रहा जनता, बुनियादी सुविधाओं के गांव से लेकर शहर तक कांग्रेस कांग्रेस करेगा संघर्ष-जिला अध्यक्ष विजय सिंह 

महराजगंज।कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत सिसवा ब्लॉक के पदाधिकारी मंडल, अध्यक्षों, सहित आम आदमी की एक सभा गोपाला बाजार में जिलाध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।जिसका संचालन कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा आज कांग्रेस बूथ स्थर से देश स्तर तक संगठन की मजबूती में लगा हुआ है, और कांग्रेस नेतृत्व का निर्देश है कि गांव के लोगों के बीच उनकी समस्याओं से रूबरू हुआ जाए और ज्वलन्त समस्याओं पर संघर्ष किया जाए। भाजपा राज्य में सझौती जलाने के लिए मिट्टी का तेल भी नहीं है।

कांग्रेस सदैव ऐसे बुनियादी सवालों पर आपके साथ खड़ी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और कांग्रेस के नि. प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा आज देश में संविधान संवैधानिक व्यवस्था और लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा सरकार का पढ़ाई दवाई रोजगार महंगाई से कोई सरोकार नहीं नफरत का बाजार फैला कर वोट की राजनीति हो रही है।

सभा को मीडिया चेयरमैन जय प्रकाश लाल,जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह और डॉ रामनारायण चौरसिया, कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला वरिष्ठ नेता गोविंद मिश्रा,आदि ने संबोधित करते हुए जनता से अपील की कि वह अपने परिवार के सदस्यों को कांग्रेस से जोड़े जिससे कांग्रेस बूथ स्तर पर मजबूत हो सके और भारतीय जनता पार्टी जैसे फिर्कापरस्त शक्तियों से मुकाबला कर सके सभा में उपरोक्त के अतिरिक्त ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कनौजिया,डॉक्टर इक़बाल,मोहम्मद गनी ,ग्राम प्रधान अमरीश पटेल,एकलाख अंसारी, हेमंत तिवारी,इकबाल ,राजा राम चुन्नू अंसारी नबी हसन, शैलेश, भोला पासवान,सद्दाम,शाहिद सहित तमाम लोगों ने अपने विचार रखें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें