भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक घटना काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृति में जिला मुख्यालय पर भव्य कार्यक्रम,छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति किया 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक घटना काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृति में पर भव्य कार्यक्रम,छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति किया 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रवज्जलन और काकोरी के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत जीजीआईसी महराजगंज और कस्तूरबा विद्यालय सदर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि आज आज हम सब यहां काकोरी ट्रेन एक्शन डे का शताब्दी समारोह मनाने के लिए इक्कठा हुए हैं। हम सब जानते हैं कि अंग्रेजी राज में देश की क्या स्थिति थी। इस दौर में जब किसी को बोलने तक की आजादी तक नहीं थी तब हमारे देश के इन वीर युवाओं ने काकोरी जैसी घटना को अंजाम देकर अंग्रेजी सरकार की बुनियाद को हिलाने का काम किया था।

उन्होंने अंग्रेजों को बता दिया था कि अंग्रेज जबरदस्ती भारतीयों पर राज नहीं कर सकते। उनका बलिदान आज हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज इस अवसर पर हम सबको यह शपथ लेनी चाहिए कि हम भी राष्ट्रहित में हम भी अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और देश को एक मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाएंगे।

विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी युवाओं को इतिहास से जोड़ने और देशभक्ति की भावना को जागृत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से परिचित हों।

विधायक फरेंदा ने अपने संबोधन में कहा कि काकोरी के शहीदों ने आज से 100 साल पहले वो कारनामा किया जिसको आज भी हम याद कर रोमांचित हो जाते हैं। कहा कि हमारे युवा क्रांतिकारियों ने काकोरी एक्शन से ब्रिटिश सत्ता की आर्थिक ताकत पर चोट कर उन्हें चेतावनी देने का काम किया। इसके लिए उन्होंने हमने जीवन को हंसते हंसते कुर्बान कर दिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने क्रांतिकारियों के साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि काकोरी कांड भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक स्वर्णिम अध्याय है, जिसने अंग्रेजी शासन की नींव को हिला कर रख दिया था। रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह जैसे वीरों ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, उनका त्याग हमेशा नई पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा।

स्वागत उद्बोधन करते हुए अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ प्रशांत कुमार द्वारा स्वागत उद्बोधन करते हुए काकोरी एक्शन डे के इतिहास के बारे में बताया और इस घटना की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन परियोजना निदेशक ने किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद जयसवाल द्वारा किया गया।

जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक काकोरी कांड की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण देखने के बाद पूर्व सैनिकों और सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काकोरी ट्रेन एक्शन और स्वतंत्रता से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन अतिथिगण द्वारा किया गया। कार्यक्रम का भावुक पल छात्राओं द्वारा पूर्व सैनिकों को राखी बांधना रहा।

कार्यक्रम में एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, पीडी  रामदरश चौधरी, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी  धीरेन्द्र कुमार राय, डीआईओएस  पी.के शर्मा सहित भूतपूर्व सैनिक और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें