जय मां को कोटही विशाल कबड्डी प्रतियोगिता,12अगस्त से शुरू होगा जबरदस्त कबड्डी प्रतियोगिता।कोटकम्हरिया,महराजगंज में जुटेंगे खिलाड़ी,https://youtu.be/BK4GnqbDAW0?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय मां को कोटही विशाल कबड्डी प्रतियोगिता, 12अगस्त से शुरू होगा जबरदस्त कबड्डी प्रतियोगिता।कोटकम्हरिया,महराजगंज में जुटेंगे खिलाड़ी,https://youtu.be/BK4GnqbDAW0?feature=shared

महराजगंज।जनपद के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोट कम्हरिया में जय मां कोटही विशाल कबड्डी का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ।जिसमे जिला व प्रदेश सहित दूसरे प्रदेश के भी कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने की संभावना है ।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए जय मां कोटही विशाल कबड्डी के आयोजक अध्यक्ष रमजानुल उर्फ भीलोटन गुड्डू चौधरी कोटकम्हरिया ने बताया कि 12अगस्त से ग्राम पंचायत में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

जिसमे प्रथम विजेता टीम को दस हजार रूपए नकद व एक शील्ड, द्वितीय विजेता टीम को पांच हजार नकद व शील्ड, तृतीय विजेता टीम को तीन हजार रूपए नकद व शील्ड दिया जाएगा।

बाहर व अन्य प्रदेश से आने वाले कबड्डी खिलाड़ी टीम को रहने व भोजन की भी व्यवस्था आयोजन टीम के द्वारा दिया जाएगा। कबड्डी प्रतियोगिता में इच्छुक टीम भाग ले सकती है । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीम के लिए कोई शुल्क नहीं आयोजक टीम द्वारा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें