ग्राम पंचायत में निरीक्षण के बाद गोशाला पर सीडीओ का छापा! सफाई,टूटा सड़क देख विफरे-दिया सख्त निर्देश,https://youtu.be/ziam42cK4o0?feature=shared
महराजगंज। जिले के CDO अनुराग जैन तहसील दिवस से लक्ष्मीपुर ब्लॉक के गांवों की तरफ मुड़ गए ।इस दौरान कई गाँवों के पंचायत भवन का निरीक्षण किया। लक्ष्मीपुर के कोट कमहरिया गाँव मे बने गौशाला का निरीक्षण किया ।इस दौरान CDO नाखुश दिखे,साफ़ सफाई को लेकर कड़ी फटकार लगाई।उन्होंने सफाई व्यवस्था और दुरुस्त करने को निर्देशित किया।
लक्ष्मीपुर ब्लॉक के कई गांवों के पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, जलजीवन मिशन, साफ़ सफाई का निरीक्षण किया।
इस दौरान कार्यालय रख- रखाव,साफ़ सफाई, कंप्यूटर, पंचायत सहायक को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।गांवों की साफ़ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।
गौशाला का निरीक्षण,जिम्मेदारों को फटकार-गांवों के निरीक्षण के बाद कोट- कमहरिया गाँव के वृहद गौ संरक्षण केंद्र गौशाला का निरीक्षण किया, साफ़ -सफाई को लेकर कर्मचारियों को कड़ा निर्देश दिये। इस दौरान गौशाला के टूटे टिनशेड के मरम्मत को कहा। CDO ने गायों को केला व गुड़ भी खिलाया। साथ ही कर्मचारियों को गायों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने का भी दिशा निर्देश दिया।बता दे कि इस गौशाला में वर्तमान समय में 204 गाय है।
पंचायतों का पांच वर्षीय कार्यकाल बीतने को है लेकिन कई गांवों के सामुदायिक शौचालय नहीं खुले, इस पर वो जिम्मेदारों से ख़फ़ा दिखे। साथ ही उन्होंने कहा इसका निरीक्षण कर जल्द ही सभी सामुदायिक शौचालयों को खोला जायेगा, जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।
ब्लॉक के समस्त गांवों में साफ़ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ब्लॉक के जिम्मेदारों को निर्देशित किया। इस दौरान NRLM विभाग के लोग, समेत ब्लॉक अधिकारी मौजूद रहे।









