चोरी की बाइक चला रहा युवक:सघन जांच में चढ़ा पुलिस के हत्थे,बाइक बरामद युवक का जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चोरी की बाइक चला रहा युवक:सघन जांच में चढ़ा पुलिस के हत्थे,बाइक बरामद युवक का जेल

अर्जुन यादव की रिपोर्ट -purvanchal bulletin देवरिया 

पुलिस अधीक्षक देवरिया  विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत  अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी)  अरविन्द कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर  संजय कुमार रेड्डी के कुशल नेतृत्व में  28.07.2025 को थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा पाण्डेय चक चौराहा के पास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त राहुल भारती पुत्र रामआधार निवासी माधवपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 01 चोरी की मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेन्डर प्लस सं0 रजिस्ट्रेशन नंबर UP 57 H 9055 बरामद किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त राहुल भारती उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 184 /2025 धारा 317(2),317(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है

गिरफ्तार अभियुक्त राहुल भारती उपरोक्त द्वारा पूछताछ के क्रम में बताया गया कि उसके द्वारा इससे पहले भी कई बार मोटरसाइकिल चोरी किया जा चुका है तथा वह चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है ।

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिलों को अपने आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए गैर-प्रान्त ले जाकर बेच दिया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें