https://youtu.be/YHVj8Th7X5Q?feature=shared, ढाई महिने मृत पति के जमीन के लिए भटक रही महिला! चकबंदी विभाग पर गंभीर आरोप”वेवा की पुकार:डीएम और सीएम से गुहार
महराजगंज।जनपद के एक गांव की रहने वाली पीड़ित वेला महिला मृतक पति के संपत्ति के मामले में ढाई महिने से भटक रही है । पीड़िता ने डीएम को शिकायत पत्र देने के साथ ही गंभीर आरोप लगाया है ।डीएम और सीएम से लगाई है गुहार। हालांकि चकबंदी विभाग के सीओ का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था। लेकिन जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई होगा।
नौतनवा तहसील के गांव समरधीरा/पकड़डिहा का मामला:- पीड़ित वेवा महिला पानमती पत्नी स्वर्गीय रामचन्द्र 12जून 2025 को डीएम ने महराजगंज को शिकायत पत्र देकर गंभीर आरोप आरोप लगाया है। शिकायत पत्र में लिखा है की पति की मृत्यु 6मई 2025 को हो गया है।
लिखा है की मृतक पति के संपत्ति के वारिसदार वेवा पत्नी,व दो लड़के सुर्यमन व बहराइच उर्फ अजय है ।गांव में चकबंदी भी चल रहा है । चकबंदी कार्यालय भी स्थित है ।मृतक पति के नाम से गांव में चक है ।आराजी नंबर 422है।रक्बा0.506हेक्टेयर है।जिस पर जरिए तीन लोगों का वरासत होना है।
बेवा महिला वरासत से संबधित सभी कागजात चकबंदी लेखपाल को दिया है:-लेखपान ने वरासत के सभी कागजात को संस्तुति के लिए चकबंदी राजस्व निरीक्षक को कागज सौंपा है । पीड़ित महिला ने डीएम को दिए गए पत्र में यह भी लिखा है कि एक सांजिस के तहत नाजायज धन की मांग की गई है । लेकिन गरीब व असहाय होने के कारण महिला धन देने में असमर्थता जताई तो यह कह दिया गया कि तुम्हारे दोनों लड़के के नाम से विरासत कर देगे।डांट फटकार लगाते हुए वेवा पीड़ित के उपर सारा कागजात फेंकते हुए भगा दिया।
हालांकि इस तरह के मामले में एक बार कानूनगो पर कार्रवाई भी हुई है-लेकिन फिर भी नहीं हुआ सुधार:-विश्वस सूत्र बताते हैं कि की जिस चकबंदी राजस्व कानूनगो वेवा पीड़ित महिला ने गंभीर आरोप लगाई है ।इसी तरह के एक वरासत के मामले में कार्रवाई भी हुई है । लेकिन उस कार्रवाई का असर भी उस पर नहीं हो रहा है ।वरासत के मामले में यूपी सीएम व महराजगंज के डीएम का फरमान ताख पर रख कर चकबंदी राजस्व निरीक्षक अभी भी मनमानी कर रहा है ।
इस संबध में चकबंदी सीओ समरधीरा प्रथम बोले:-मामला संज्ञान में नहीं था । लेकिन वेला महिला व उसके दो पुत्रों के नाम जांच कराकर मृत पति के जमीन का वरासत होगा।जो भी दोषी होगा उस पर रिपोर्ट भेज कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।









