चकबंदी विभाग में भारी अनियमितता को लेकर लगा रहे भू-स्वामी कार्यालय का चक्कर!जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद सहानी मुख्यमंत्री से किया जांच की मांग,https://youtu.be/9Pe1InaefsU?feature=shared
Purvanchl bulletin channel लाइक व सब्सक्राइब करें -गजेन्द्र नाथ पांडेय-महराजगंज।जनपद के नौतनवा तहसील में चकबंदी चल रहा है । चकबंदी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के बड़ी लापरवाही का खामियाजा भू-स्वामी भुगत रहे हैं ।जिसे लेकर जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद सहानी ने यूपी सीएम योगी से बड़ी मांग कर दिया है ।
चक परिवर्तन कर देने के बाद कुछ ऐसे दबंग भू-स्वामी है उनका दूसरे के खेत में निकल रहा है ,तो अपने दबंगई के बल या चकबंदी विभाग को मिला कर कब्जा कर लें रहे हैं ।जब की उनके जमीन पर किसी और को मिलना है ।वह भू-स्वामी कमजोर व गरीब है तो कब्जा नहीं मिल रहा है ।वह तहसील, थाना व चकबंदी कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। लेकिन फिर भी कब्जा से बंचित रह जा रहा है ।
विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से भू-स्वामी चकबंदी न्यायालय का भी लगा रहे चक्कर:अगर चकबंदी अधिकारी सही तरीके से चकबंदी का कार्य करते तो नहीं बढ़ता चकबंदी न्यायालय में मुकद्दमा। ग़लती विभागीय अधिकारी कर रहे हैं ।जिसका खामियाजा भू-स्वामी को भुगतना पड़ रहा है । जिम्मेदार अधिकारी कहते फाइल तैयार कराकर इस न्यायालय में जाइए।अगर सुधार कर देते तो ज्यादा समस्या सुलझ सकता है ।लेकिन उलझा कर मलाई के चक्कर मे भू-स्वामी को दौड़ा रहे हैं।
अगर जिन जिन गांव में चकबंदी चल रहा है सरकार खुफिया एजेंसी या किसी न्यायिक मजिस्ट्रेट से जांच कराए तो विभाग का खुल सकता है बड़ा पोल।
मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद सहानी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से चकबंदी विभाग के द्वारा किए जा रहे चकबंदी व लापरवाही को देख बड़ी जांच कराने की मांग किया है।









