बाइक व कार चालक के ओवरटेकिंग में एक की मौत !चार गिरफ्तार,https://youtu.be/iIHpiuMPS8I?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाइक व कार चालक के ओवरटेकिंग में एक की मौत !चार गिरफ्तार,https://youtu.be/iIHpiuMPS8I?feature=shared

 

देवरिया। थाना तरकुलवा अंतर्गत पटनवा पुल के पास मोटरसाइकिल एवं कार चालकों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के पश्चात् कार सवार रोहित विश्वकर्मा लापता हो गये थे। इस संदर्भ में उनके पिता द्वारा तहरीर दी गयी थी एवं थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना तरकुलवा की पुलिस टीम, एसडीआरएफ, फील्ड यूनिट द्वारा संकलित साक्ष्य एवं अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में शव की बरामदगी की गयी तथा उसकी शिनाख्त परिवार द्वारा की गयी। पीएम रिपोर्ट के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के संकलन के क्रम में गैर इरादतन हत्या की बात की पुष्टि हुई है। तत्पश्चात् सुसंगत धाराओं का समावेश किया गया है। सभी चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। घटना में शामिल मोटरसाइकिल एवं कार को कब्जा पुलिस लेकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है ।अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविन्द कुमार वर्मा का वक्तव्य ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें