सीएम सामुहिक विवाह में 337 नवदंपति के हाथ हुए पीले, सीएम योगी का मिला आशीर्वाद हुए एकदूजे के

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजितमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में नवविवाहित वर वधुओं को आशीर्वचन देते हुए  केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सबसे पहले मैं यहां उपस्थित सभी नवविवाहित जोड़ों को हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद देता हूँ। यह अवसर अत्यंत पावन और भावनात्मक है, जहां हम सभी मिलकर सामाजिक एकता, सहयोग और परंपरा का उत्सव मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, हमारे  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की संवेदनशील और जनकल्याणकारी सोच का साकार रूप है। यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देती है, बल्कि समाज में समरसता और एकता को भी सुदृढ़ करती है।

यहां 337 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी क्षण है। यह कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि सरकार केवल विकास की बात ही नहीं करती, बल्कि ज़मीनी स्तर पर हर वर्ग के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में विवाह केवल दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और दो संस्कृतियों का मिलन होता है। यह जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां से एक नई यात्रा शुरू होती है। मैं कामना करता हूँ कि आप सभी का वैवाहिक जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।सरकार द्वारा ₹100,000 की सहायता केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि एक सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में कदम है।

सभी अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आयोजकों को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाया।जनपद में स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सामने धनेवा-धनेई, महराजगंज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें कुल 337 पात्र जोड़ो का सामूहिक विवाह कराया गया। इन 337 जोड़ो में अल्पसंख्यक वर्ग के 51 जोडे अन्य पिछड़ा वर्ग के 122 जोड़े, सामान्य वर्ग के 07 जोडे एवं अनुसूचित जाति के 157 जोडे उपस्थित थे। 

इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय अनुराघ जैन, मुख्य विकास अधिकारी, महराजगंज, रामदरश चौधरी, परियोजना निदेशक, महराजगंज, रमेश कुमार, उपजिलाधिकारी, सदर एवं जिल समाज कल्याण अधिकारी  विपिन यादव के साथ ही समस्त खण्ड विकास अधिकारी के साथ अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें