जिलाधिकारी ने बर्ड फ्लू के दृष्टिगत की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी ने बर्ड फ्लू के दृष्टिगत की बैठक महराजगंज,।जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा द्वारा गोरखपुर में एवियन इन्फ्लूएंजा के केस सामने आने के दृष्टिगत दिनांक: 04 जून 2025 को देर शाम जनपदस्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।

बैठक में जिलाधिकारी  ने पशुधन विभाग को प्रति पोल्ट्री 10 सैंपल एकत्रित करने और उसकी जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी डिप्टी सीवीओ और पशु चिकित्साधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, ताकि कोई भी केस सामने आने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने पंचायत राज, कृषि विभाग, नगर निकायों आदि को भी सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी नॆ सीवीओ को कहा कि संबंधित विभागों से समन्वय रखते हुए सुनिश्चित करें कि स्थितियां नियंत्रण में रहें।

जिलाधिकारी ने पशुपालकों/मुर्गीपालकों को भी जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। कहा कि अभियान चलाकर पशुपालकों/मुर्गीपालकों को बताएं कि बर्ड फ्लू से बचाव हेतु क्या करें, क्या न करें। उन्होंने गौशालाओं, पोल्ट्री फार्मों आदि में नियमित तौर पर रोगाणुनाशकों का छिड़काव करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वित प्रयास से सुनिश्चित करें कि जनपद में बर्ड फ्लू अथवा किसी अन्य प्रकार के संक्रामक रोग का प्रसार न होने पाए।

्बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  अनुराज जैन, सीवीओ डॉ हौसला प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी  वीरेन्द्र कुमार, डिप्टी सीवीओ डॉ विनोद विश्वकर्मा, डीपीआरओ सुश्री श्रेया मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

महात्मा बुद्ध के ननिहाल व ससुराल देवदह की देखे purvanchal bulletin यूट्यूब चैनल पर ऐतिहासिक स्टोरी 

Leave a Comment

और पढ़ें