महराजगंज;ब्रेकिंग न्यूज़-सार्वजनिक शौचालय निर्माण की लेनदेन को लेकर निवर्तमान प्रधानपति व ग्राम विकास में मारपीट-प्रधॖऻनप्रतिनिधी रेफर 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज;ब्रेकिंग न्यूज़-सार्वजनिक शौचालय निर्माण की लेनदेन को लेकर निवर्तमान प्रधानपति व ग्राम विकास में मारपीट-प्रधॖऻनप्रतिनिधी रेफर 

महराजगंज।पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ब्लाक मुख्यालय लक्ष्मीपुर परिसर में शनिवार को ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान पति में जमकर गली गलौज, मारपीट हुई। स्थानीय लोग इस घटना का कारण पैसे की लेनदेन बता रहे हैं। दोनों पक्षों से तहरीर थाने में दी गई है। जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत रुद्रपुर शिवनाथ के ग्राम प्रधान पति सर्वेश कुमार मद्धेशिया के द्वारा दिए गए तहरीर के अनुसार तत्कालीन ग्राम सचिव कौशलेंद्र कुशवाहा ग्राम प्रधान से पचास हजार रुपए हिसाब में बकाया रह गया था। जिसे वह बार बार मांग रहे थे। इसी बकाए धनराशि को लेकर दोनों पक्षों में ब्लाक मुख्यालय परिसर में कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। मामले मे गली गलौज के बाद दोनो में मारपीट हो गई। जिसे लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

इस सम्बंध में ग्राम सचिव कौशलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जब वह रुद्रपुर शिवनाथ गांव में कार्यरत थे तब ग्राम प्रधान पति सर्वेश कुमार और उनके बीच हिसाब में 52 हजार रुपये का अंतर आया था। जिसे वह पूरा करने के लिए कहे थे। लेकिन प्रधान पति बेवजह उनके ऊपर दबाव बना कर मारपीट करने पर उतारू हैं। सचिव ने बताया कि वह उच्चधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिए हैं।

इस सम्बंध में बीडीओ लक्ष्मीपुर मृतुन्जय यादव ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें