उत्तर प्रदेश संगीत अकादमी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022,2023 एवं 2024 के लिए अकादमी पुरस्कार हेतु नामांकन प्रस्ताव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश संगीत अकादमी, वित्तीय वर्ष 2022,2023 एवं 2024 के लिए अकादमी पुरस्कार हेतु नामांकन प्रस्ताव

महराजगंज।उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ द्वारा वर्ष 2022, 2023 एवं 2024 के लिए अकादमी पुरस्कार हेतु निर्धारित नियमावली के अनुसार नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।अकादमी पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश के निवासी ऐसे विशिष्ट कलाकारों के नामों पर विचार किया जाएगा, जिसने उत्तर प्रदेश में जन्म लिया हो और विगत 10 वर्ष से प्रदेश, देश/विदेश में कहीं भी कला सेवा में रत हो अथवा उसने प्रदेश के बाहर जन्म लिया हो परन्तु उसने पुरस्कार के लिए विचार किए जाने वाले वर्ष से पूर्व कम से कम एक दशक तक निरन्तर उत्तर प्रदेश में रहकर संगीत, नृत्य एवं रंगमंच के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान किया हो।अकादमी पुरस्कार हेतु निर्धारित विधायें जिसमें गायन,वादन,नृत्य, रंगमंच, समीक्षा, लेखन,कला उन्नयन एवं कला छायांकन हैं। अकादमी पुरस्कार नियमावली-2019 के अनुसार ‘लोक विधाओं हेतु प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से भी निर्धारित प्रारूप में नामांकन प्राप्त किए जाएंगे।उक्त के क्रम में जिले के लोक-विधाओं के कलाकार अकाद‌मी पुरस्कार हेतु निर्धारित संलग्न प्रपत्र पर बायोडाटा जिला सूचना कार्यालय, महराजगंज सहित अकादमी को दिनांक 10.06.2025 तक उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें