आखिर 24 घंटा बाद पेट्रोल डालकर युवक को जलाने का चार आरोपियों पर पुलिस को दर्ज करना ही पड़ा केस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज । जनपद के एक थाना के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को जलने के मामले में पुलिस ने 24 घंटा बाद चार आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदरहा ककटही के सुल्तापुर के रहने वाले नसीर पुत्र जमींदार ने पुरन्दरपुर थाना में रविवार को सुबह में एक तहरीर देकर गांव के ही मुमताज पुत्र  रफील,  अखरूजमा पुत्र रफील, अनवर पुत्र रफील व सोनू पुत्र मुमताज पर आरोप लगाते एफआईआर दर्ज कराने की मांग किया था।शिकायत पत्र में पीड़ित नसीर ने लिखा था की शनिवार को रात्रि में लगभग 10 बजे भतीजे असलम पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद समी को फोन कर दावत खाने के लिए उपरोक्तो ने अपने घर पर बुलाया ।गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे , पेट्रोल डालकर जला दिए। पीड़ित भतीजे का इलाज कराने के लिए सीएचसी बनकटी ले गया था।जहां से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। पीड़ित ने यह भी लिखा है कि भतीजे ने व्यान भी दिया है । मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस तहरीर मिलते ही जांच पड़ताल में जुट गई थी ।

आखिर 24 घंटा बाद पुरंदरपुर पुलिस ने चारों आरोपियों पर बीएनएस की धारा 115(2) 352 व 118(2)केस दर्ज कर पीड़ित एफआईआर का फर्द सौंपने के साथ घटना को लेकर जांच में जुट गई है।

इस संबध में पुरन्दरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह का कहना है केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई व जांच शुरू कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें