स्कूल का चपरासी प्रधान अध्यापक को फसाने के लिए कर रहा खेला, बाउंड्री वॉल बेंच टूटा – केस में फसाने का देखें खेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर।जनपद में स्थित इंदिरा गांधी उत्तर माध्यमिक विद्यालय जसवाल बाजार राजाबरारी में नियुक्त प्रधानाचार्य को केस में फसाने का मामला प्रकाश में आ रहा है ।जिसका मुख्य भूमिका मृतक आश्रित कोटे नियुक्त अनुचर निभा रहा है ।  इंदिरा गांधी उत्तर माध्यमिक विद्यालय जसवल बाजार राजाबारी गोरखपुर मृतक आश्रित कोटे के तहत  श्यामू चौकीदार की नियुक्ति हुई है ।चौकीदार व विद्यालय के प्रधानाध्यापक से किसी बात को लेकर रंजिश चल रहा है ।विश्वस्त सूत्र बताते हैं  कि विद्यालय पर नियुक्त शिक्षको की एक गोल है । उस गोल में चौकीदार भी सामिल है । स्कूल के प्राचार्य को फसाने के लिए आए दिन कुछ न कुछ खेला चल रहा है । 12 अप्रैल 2025 को प्रधानाचार्य को  फसाने की उद्देश्य से  कक्षा में  पढ़ने वाले छात्रों का डेक्स  ब्रेंच  को तोड़ दिया गया।जिससे बच्चों को बैठने व अध्ययन अत्यंत कठिनाइयों की सामना करनी पड़ रही है। मामला चल ही रहा था ।शिक्षण व अध्ययन को लेकर। लेकिन महिना बीतते बीतते ही 12 मई2025 को लगभग 15 फीट की बाउंड्री वॉल भी श्यामू चौकीदार दारा प्रधानाचार्य को फसाने की मंशा से गिरा दिया गया। इस स्कूल के प्रधानाचार्य को फसाने के लिए संस्था के ही कुछ शिक्षक भी शामिल हैं ।जिन्हें शिक्षण कार्य में  रूचि कम लेकिन नेतागिरी का भूत अलग ही सवार रहता।जो स्कूल पढ़ने वाले  छात्र छात्राओं का भविष्य वर्वाद करने में रूचि ले रहे ।यहां तक कि विश्वस्त सूत्र बताते हैं की विद्यालय में नेतागिरी करके विद्यालय को बर्बाद करना चाह रहे हैं। इस चौकीदार का पीपीगंज थाना एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तक साथ लेकर बचाने का ठेका लेकर पैरबी भी की जा रही है ।विद्यालय की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है ।यहां के अध्यापकों को ना तो छात्र संख्या बढ़ाने का कोई गम है ना तो क्लास में बच्चों को शिक्षा देने की कोई चिंता है ।आए दिन संस्था में निरंतर विवाद के लिए एक न एक चाल चला जा रहा है । 1 साल पहले भी  विद्यालय के आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी के साथ शिक्षक एवं शिक्षिका द्वारा मारपीट का मामला प्रकाश में  आया था।जिला विद्यालय निरीक्षक के भी  संज्ञान में मामला पंहुचा था । ऐसे में अनुशासनहीन चौकीदार एवं अध्यापकों के विरुद्ध कभी भी अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा सकती है ।इसके संबध में जिला विद्यालय निरीक्षक को संपूर्ण स्थिति से अवगत कराई जा चुकी है। अनुशासनहीन अध्यापकों को विद्यालय में पठन-पाठन की कोई चिंता नहीं है निरंतर विद्यालय को बर्बाद करने की कुचक्र की जा रही है। सरकार के खजाने से वेतन डकारने की हर महीना चिंता पड़ी रहती है बच्चों को शिक्षा देने की एक भी परसेंट चिंता नहीं रहती है ।सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक कमरे में बैठकर सिर्फ मोबाइल ही देखा जाता है ।अगर अचानक जिला विद्यालय निरीक्षक औंचक निरीक्षण करते तो स्कूल का भारी पोल खुल सकता है । नेतागिरी बंद हो सके विद्यालय से कोई पत्र प्रधानाचार्य द्वारा किसी अध्यापक के प्रति यदि सजेस्ट करने के लिए लिखा जता है तो समस्त अध्यापक गोल बंद होकर प्रबंधक के खिलाफ सामूहिक एप्लीकेशन देने एवं नेतागिरी करने पर उतारू हो जाते हैं। जबकि संपूर्ण स्थिति से जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक  का आदेश दिनांक 2/ 5 / 2025 द्वारा दिए गए आदेश के बाद भी संस्था के उद्दंड एवं अनुशासनहीन अध्यापकों में कोई सुधार दिखाई नहीं दिख  रहा है ।ऐसे अनुशासनहीन अध्यापकों को चिन्हित करके प्रबंध समिति की एक बैठक बुलाकर विचार करना संस्था हित में अति आवश्यक है प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह कहना है प्रबंधक इंदिरा गांधी उत्तर माध्यमिक विद्यालय जसवल बाजार राजा बारी गोरखपुर 

Leave a Comment

और पढ़ें