दक्षता व कौशल विकास के दस दिवसीय प्रशिक्षण का होगा प्रशिक्षण -मिलेगा टूल्स किट-देखे खबर में पात्रता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज । उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया है कि उ०प्र०, शासन द्वारा वर्ष 2025-26 में एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत दक्षता / कौशल विकास / उद्यमिता विकास प्रशिक्षण व टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत इस जनपद के लिये चयनित उत्पाद लकड़ी फर्नीचर हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण एंव प्रशिक्षण के उपरान्त टूलकिट प्रदान किये जाने की योजना संचालित करने का निर्देश प्राप्त हुआ हैं। इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करने की तिथि को आवेदक की आयु कम से कम आयु 18 वर्ष होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नही हैं। आवेदक द्वारा केन्द्र अथवा प्रदेश सरकार की अन्य किसी योजनान्तर्गत उत्पाद से सम्बन्धित टूलकिट का लाभ विगत 02 वर्षों में प्राप्त न किया हो। आवेदक अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य को योजनान्तर्गत केवल एक बार ही लाभान्वित किया जायेगा। परिवार का आशय पति एंव पत्नी से हैं। अभ्यर्थी वेबसाईट-diupmsme.upsdc.gov.in एवम् msme.up.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन दिनांक 28-05-2025 तक सांयकाल 5:00 बजे तक कर सकते हैं। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, महराजगंज पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें