पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक, युवतियों के प्रशिक्षण के लिए आनलाइन आवेदन 13मई से 17 मई तक करे-कन्हैया यादव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक, युवतियों के प्रशिक्षण के लिए आनलाइन आवेदन 13मई से 17 मई तक करे-कन्हैया यादव

महराजगंज ।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया है कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित “ओ” लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को “ओ” लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in पर दिये गये लिंक एवं https://obccomputertraining.upsdc.gov.in से निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 13-05-2025 से दिनांक 27-05-2025 तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा निर्देश/समय सारिणी उक्त बेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है। आनलाइन आवेदन करने के उपरान्त आवेदन पत्र की हार्ड कापी जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी महराजगंज के कार्यालय में दिनांक 27-05-2025 के सायं 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें