महराजगंज।मोहनापुर से बाइक चोरी,पीड़ित ने पुरंदरपुर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग-मोहनापुर ढाला पर सब्जी मंडी पर बाइक चोरो की नजर
गजेन्द्र नाथ पांडेय purvanchl bulletin
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर सब्जी मंडी से सोमवार की सुबह एक बाइक चोरी हो गई।पुरंदरपुर क्षेत्र के सोनवल निवासी जमुना प्रसाद पुत्र रामचन्दर बाइक यूपी 56 एक्यु 5752 लेकर सब्जी मंडी मोहनापुर लेकर गए थे जहां सोमवार की सुबह को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक चोरी कर लिया गया।पीड़ित ने पुरंदरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जा रही है।