महराजगंज।ग्रामीण क्षेत्र में देर रात्रि तक हो रही बिजली गुल-सरकार के दावा को कर रहे जिम्मेदार फेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।ग्रामीण क्षेत्र में देर रात्रि तक हो रही बिजली गुल-सरकार के दावा को कर रहे जिम्मेदार फेल

गजेन्द्र नाथ पांडेय-purvanchal bulletin निष्पक्ष खबर अब तक 

पहले शासन व सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र से राशन की दूकान से मिट्टी का तेल व चीनी गायब कर दिया। जिससे साम के समय दीपक जलाने को लेकर ग्रामीण क्षेत्र समस्या तो हो ही रहा था । लेकिन अब बिजली भी गुल कर दे रहे हैं ।

क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायत के छात्र व छात्राओं का परीक्षा बीए व एमए का चल रहा है ।इधर बिजली विभाग के द्वारा बिजली भी गुल कर दिया जा रहा है साम होने से लेकर देर रात्रि तक।

जब की साशन व सरकार बिजली को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी दावा करती है । इतना ही नहीं राशन की दूकान से मिलने वाला मिट्टी के तेल की जगह पर सरसों के तेल से प्रत्येक दिन दीपक साम को इस मंहगाई में जलाना पड़ रहा है ।जिसका असर गांव के गरीब परिवार के उपर पड़ रहा है ।वहीं बिजली न रहने के कारण देर रात्रि तक रोशनी के लिए उसी तेल का प्रयोग करना पड़ता है ।

इस समय स्नातक स्तर के सभी परीक्षा सेमेस्टर में हो गया है ।इस लिए पढ़ने वाले परीक्षार्थियों के लिए काफी समस्या भी हो रहा है । जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम ग्राम पंचायत साम 5 बजे से लेकर रात्रि में 7.30 बजे तक अंधेरे में डूब जाते हैं ।

यह स्थिति महराजगंज जनपद के विद्युत सबस्टेशन हरपुर से बिजली सप्लाई को लेकर देखने मिल रहा है । विभागीय जेई व जिम्मेदार अधिकारी की दिन चर्या बन गया है कि प्रत्येक दिन साढ़े सात बजे बिजली सप्लाई करना व कटौती कर देना रात्रि में हो गया।जब भोर में लगभग 3 बजे परीक्षार्थियों का पढ़ने का समय रहता है तो उस समय भी लाइट की कटौती कर देते हैं । जिससे पढ़ाई से लेकर गृह महिलाओं को भोजन बनाने तक के लिए भारी मुसीबत पैदा हो जा रहा है । जिम्मेदार अधिकारी बिजली सप्लाई को लेकर प्रदेश‌ सरकार फरमान पर पानी फेर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें