डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, योजनाओं का भी मिलेगा लाभ 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया, उत्तर प्रदेश -अर्जुन यादव की रिपोर्ट –सहायक श्रमायुक्त स्कन्द कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल लेबर चौक मोबाइल ऐप शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से पंजीकृत एवं अपंजीकृत निर्माण श्रमिक अपना पंजीकरण कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। वहीं बिल्डर, ठेकेदार एवं निर्माण एजेंसियां अपनी आवश्यकता के अनुसार कुशल एवं अकुशल श्रमिकों से सीधे संपर्क स्थापित कर सकेंगी। ऐप के माध्यम से श्रमिकों को बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, ऑनलाइन आवेदन तथा आवेदन की स्थिति देखने की सुविधा भी मिलेगी।

उन्होंने जनपद के सभी निर्माण श्रमिकों, बिल्डरों, ठेकेदारों एवं निर्माण एजेंसियों से अधिक से अधिक संख्या में ऐप का उपयोग करने तथा श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग द्वारा जनपद के सभी विकास खंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में जागरूकता अभियान एवं पंजीकरण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक इस डिजिटल पहल का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें