थाना रूद्रपुर मिशन शक्ति टीम ने भटकी हुई बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया उत्तर प्रदेश, अर्जुन यादव की रिपोर्ट।पुलिस अधीक्षक देवरिया  अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद देवरिया में मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रूद्रपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए घर से भटक कर लावारिस अवस्था में घूम रही एक नाबालिग बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया।

दिनांक 15 जूलाई को सूचना प्राप्त हुई कि लगभग 7 वर्षीय एक बालिका अकेली भटक रही है। सूचना पर मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिका को थाना स्थानीय लाया गया। पूछताछ में बालिका ने अपना नाम अस्मिता बताया, किंतु वह अपना पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा विभिन्न संचार माध्यमों एवं अन्य साधनों से उसके परिजनों की तलाश की गई।

प्रयासों के उपरांत ज्ञात हुआ कि बालिका मोहन यादव पुत्र स्वर्गीय इंद्रजीत यादव निवासी ग्राम पिड़रा, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया की पुत्री है। वह अपनी नानी के घर ग्राम सिलहटा (थानाक्षेत्र रूद्रपुर) जाने के दौरान रास्ता भटक गई थी।

बाद में बालिका को सकुशल एवं सुरक्षित उसके परिजनों (पिता) के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने देवरिया पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें