वकिलो के अधिकार में कटौती का आदेश, कटौती के आदेश पर फूटा गुस्सा-नौतनवा में किया जमकर  नारेबाजी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वकिलो के अधिकार में कटौती का आदेश, कटौती के आदेश पर फूटा गुस्सा-नौतनवा में किया जमकर  नारेबाजी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश । उत्तर प्रदेश सरकार ने स्टांप एवं पंजीयन विभाग में ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से निबंधन कार्य किए जाने की आदेश के विरोध में नौतनवा तहसील के अधिवक्ताओं ने रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट मंत्री दयानंद यादव की नेतृत्व में बैठक करने लिया गया कि सरकार में जो अधिवक्ता विरोधी काम कर रहे हैं।

उसके खिलाफ में धरना प्रदर्शन एवं न्यायालय का बहिष्कार किया जाएगा बताया जाता है की बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं स्टांप एवं पंजीयन विभाग मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए पुर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले निबंधन विभाग के दिए गए आदेश को वापस करो की मांग किया गया।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगा लगाएं अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट में कहा कि अधिवक्ता न्यायिक व्यक्ति है और उसके द्वार निबंध कार्य समाप्त करने को लेकर जो सरकार ने निर्णय दिया है वह अधिवक्ता विरोधी आदेश है।

जिसको सरकार तत्काल वापस करें इन सभी मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने न्यायालय बहिष्कार रजिस्ट्रीऑफिस बहिष्कार का निर्णय लिया है इस दौरान दीपेंद्र प्रजापति जितेंद्र कुमार अजय यादव पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार जगनारायण विश्वकर्मा विजय कुमार अरुण कुमार गिरी कमलेश गौड़ साधु शरण मिश्र अखिलेश कुमार उपाध्याय लखन श्रीवास्तव तरुण श्रीवास्तव प्रमोद कुमार बुद्धेश प्रसाद रवि मिश्रा शशांक शुक्ला शेख समसुद्दीन मुकेश तिवारी धर्मेंद्र तिवारी कृष्ण कुमार सिंह योगेंद्र लाल श्रीवास्तव सुनील कुमार रमेश चौधरी रमेश कुमार अंबरीश मोर्या मुकेश तिवारी प्रभाकर पांडे सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें