महराजगंज में पेट्रोल-डीजल की बिक्री में उतार-चढ़ाव, 23 मई को 408 केएल डीजल की बिक्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गजेन्द्र नाथ पांडेय-महराजगंज उत्तर प्रदेश।जनपद में मई माह के दौरान पेट्रोल और डीजल की दैनिक बिक्री एवं स्टॉक के आंकड़ों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जिला पूर्ति विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 1 मई से 23 मई 2026 तक विभिन्न कंपनियों के पेट्रोल और डीजल के स्टॉक तथा बिक्री का विवरण जारी किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार 23 मई 2026 को जनपद में डीजल का स्टॉक 973 केएल और पेट्रोल का स्टॉक 675 केएल दर्ज किया गया। वहीं डीजल की बिक्री 408 केएल तथा पेट्रोल की बिक्री 210 केएल रही। पूरे माह में डीजल बिक्री का सबसे अधिक आंकड़ा 22 मई को 426 केएल दर्ज किया गया, जबकि पेट्रोल की सर्वाधिक बिक्री 10 मई को 321 केएल रही।

माह के शुरुआती दिनों में स्टॉक की स्थिति बेहतर रही, लेकिन बीच-बीच में बिक्री बढ़ने से स्टॉक में कमी भी देखने को मिली। 18 मई को डीजल स्टॉक घटकर 726 केएल और पेट्रोल स्टॉक 623 केएल तक पहुंच गया था। इसके बाद पुनः आपूर्ति बढ़ने से स्टॉक में सुधार हुआ।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सामान्य बनी हुई है तथा सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें