मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महराजगंज दौरा: 208 करोड़ की योजनाओं की मिलेगी सौगात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गजेन्द्र नाथ पांडेय,महराजगंज -उत्तरप्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 14 मई 2026 को प्रस्तावित महराजगंज दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री तहसील नौतनवा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और जनपद के विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उपहार देंगे।

गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। चूंकि कार्यक्रम भारत-नेपाल सीमा के निकट आयोजित हो रहा है, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा के हर पहलू पर पैनी नजर रखी जा रही है और कार्यक्रम के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कुल 208.40 करोड़ रुपये की लागत वाली 79 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। विकास कार्यों का विवरण देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि नौतनवा विधानसभा में 14931.05 लाख की 26 और फरेन्दा में 2221.47 लाख की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। साथ ही, नौतनवा की 20 और फरेन्दा की 17 निर्मित परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। कुल मिलाकर 171.52 करोड़ की लागत से नई परियोजनाओं की नींव रखी जाएगी और 36.88 करोड़ के तैयार कार्यों को जनता को समर्पित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एजिसन सिंह, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने बैरिकेडिंग और जनसभा स्थल की सुविधाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें