गजेन्द्र नाथ पांडेय-महराजगंज, उत्तर प्रदेश।जनपद के गोरखपुर सोनौली हाइवे पर स्थित पैसिया ललाइन चौराहा से ब्लाक मुख्यालय पर निकलने वाली सड़क के दोनों तरफ पटरी पर अतिक्रमण के हादसे हो सकते हैं।वहीं जिम्मेदार अधिकारी मौन है।
गोरखपुर सोनौली हाइवे पर पैसिया ललाइन चौराहा स्थित है ।यंहा से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निकला है । लक्ष्मीपुर ब्लाक मुख्यालय होते हुए लक्ष्मीपुर एकमा बाजार, लक्ष्मीपुर कैथवलिया, बेलवा खुर्द चौराहा भैसहिया, अड्डा बाजार रामनगर,रतनपुर मिश्रौलिया नौतनवा खोरिया बाजार, भगवानपुर नेपाल बार्डर सहित ठूठीबारी को जोड़ता है।
दूरी कम होने के कारण लोगों का आवागमन दो पहिया समेत चारपहिया वाहन इसी सड़क से गुजरते हैं ।लेकिन ललाइन पैसिया चौराहा पर स्थित सड़क के पटरी पर तो कुछ दुकानदारों ने व्यावसायिक दृष्टिकोण से अतिक्रमण तो कर ही लिया है।
लेकिन प्रधानमंत्री सड़क से कुछ बचे हुए पटरी पर बाइक चालक के द्वारा बाइक खड़ा कर दिया जाता है । जिससे पुरी तरह से अतिक्रमण हो जाता है ।कभी कभी चार पहिया वाहन दोनों तरफ से आ जाता है तो जाम भी काफी हो जाता है।
ऐसे में पैदल सायकिल व बाइक चालक के लिए काफी मशक्कत उठानी पड़ती है ।कभी कभी दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है ।ऐसे में अतिक्रमण से कभी भी हादसे हो सकते हैं । लेकिन सड़क की पटरी के अतिक्रमण को लेकर जिम्मेदार अधिकारी मौन है।









