डीएम की समीक्षा बैठक में मिठौरा में योजनाओं को लेकर बड़ी लापरवाही आई सामने-डीपीआरओ को बड़ी कार्रवाई करने का डीएम ने दिए चार्जशीट -देखिए बड़ी खबर योजना पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज पंचायतीराज विभाग के कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।

समीक्षा के दौरान विभिन्न योजनाओं में मिठौरा की प्रगति असंतोषजनक और अनुशासनहीनता की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने कठोर कार्यवाही हेतु डीपीआरओ को चार्जशीट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी एडीओ के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु निर्धारित मानकों पर ग्रेडिंग व्यवस्था बनाने और उसके अनुसार उनकी रैंकिंग का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि खराब प्रगति वाले एडीओ के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालय हेतु लंबित कुल 1941 आवेदनों को तत्काल निस्तारित करने के संदर्भ में कड़ा निर्देश दिया।

डीपीआरओ ने बताया कि जनपद में व्यक्तिगत शौचालय के रेट्रोफिटिंग का कार्य 95.36 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी  ने कहा कि रेट्रोफिटिंग का कार्य शत–प्रतिशत पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने विरासत वृक्ष अभियान में 333 गांवों में कार्य शुरू न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अवशेष गांवों में जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि विरासत वृक्ष योजना जिला प्रशासन का लोगों को प्रकृति के साथ उनकी विरासत से भी जोड़ने का प्रयास है।

सभी लोग इस अभियान को गंभीरता से लें। जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालयों के न खुलने की शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने डीपीआरओ कार्यालय के माध्यम से नियमित निगरानी का निर्देश दिया।

15वें केंद्रीय वित्त की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी प्रत्येक ब्लॉक के 10 महत्वपूर्ण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु उनका सत्यापन कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर, सिसवा और मिठौरा में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय पंचायत भवनों के निर्माण गुणवत्ता की जांच आरईडी के माध्यम से कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी  ने पंचायत सहायक सीएससी सर्विस की समीक्षा के दौरान 50 प्रतिशत से ज्यादा पंचायत सहायकों की सीएससी सेवा शुरू न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द शत प्रतिशत पंचायत भवनों पर सीएससी सेवा शुरू करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने हैंडपंप मरम्मत की जियो टैग फोटो के साथ रजिस्ट्र पर विवरण दर्ज करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी  ने निर्माणधीन अंत्येष्टि स्थलों की तकनीकी जांच आरईडी के माध्यम से कराने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं, इसमें तत्काल सुधार करें।

उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सड़कों सहित विभिन्न स्थलों के लिए रोस्टर तैयार कर नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आरआरसी के प्रभावी संचालन और उनको आत्मनिर्भर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, उपायुक्त श्रम रोजगार  गौरवेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित समस्त एडीओ और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें