शहिद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा सार्वजनिक स्थान पर स्थापित कराए,एजेंसी पर कार्रवाई हो-नही तो कांग्रेस 9 मार्च को छपवा चौरहा पर धरना पर बैठेगा-काग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज । कारगिल युद्ध में देश के लिए शहिद हुए पूरन बहादुर थापा का स्मारक गोरखपुर सोनौली हाइवे की चौड़ीकरण करने वाली कंपनी ने तोड़ने साथ ही प्रतिमा को बड़े ही लापरवाही से उखाड़ कर फेंक दिया था ।जिसे लेकर जिला सहित प्रदेश में भारी चर्चा बनने के साथ स्थानीय लोगों में आक्रोश है ।

जिसकी जानकारी होने पर महराजगंज कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने डीएम महराजगंज को मांगपत्र दिया है ।जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लिखा है की आपका ध्यान इस पत्र के माध्यम से एक अति महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय की तरफ रखना चाहूंगा।

जिसमें नौतनवा के दक्षिणी बाइपास छपवा तिराहे पर 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में शहीद हुए स्थानीय निवासी स्वर्गीय पूरन बहादुर थापा की मूर्ति स्थापित की गई थी । और प्रत्येक वर्ष उनके शहादत दिवस पर राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाता है।

गोरखपुरसोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन का निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी PNC के जिम्मेदार कर्मचारी एवं अभियंताओं द्वारा सड़क के चौड़ी करण में उक्त शहीद की मूर्ति को उखाड़ कर बगल में फेंक दिया गया है।जब स्थानीय लोगों का विरोध शुरू हुआ तब पुलिस के हस्तक्षेप से सिर्फ मूर्ति भर बगल में कहीं रखी गई है ।

यह उस शहीद का अपमान है जिसने देश के लिए लड़ते-लड़ते अपनी कुर्बानी दे दी हैं ।निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही और उपेक्षा के कारण शहीद की मूर्ति का यह हाल किया गया है जो निंदनीय है और एक अपराधिक कृत्य है

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पत्र में यह भी लिखा है की निर्माण एजेंसी के दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध संगत धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कराकर उक्त मूर्तिको कही सार्वजनिक जगह पर स्थापित करने का स्पष्ट निर्देश जारी करे।अगर नहीं किया गया तो सोमवार 9 मार्च को कांग्रेस पार्टी जनपद महाराजगंज छपवा चौराहे पर धरना देने पर मजबूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें