महराजगंज। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा की देखरेख में आज कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की संयुक्त अध्यक्षता में जिला पूर्ति विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना व महिला सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत होली के शुभ अवसर पर जनपद के रसोई उज्ज्वला गैस ब्सिडी सिलेंडर वितरण का कार्यक्रम किया गया।
मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से अचुर्वल आनलाईन उज्ज्वला गैस सिलेंडर सब्सिडी का वितरण का वटन दबाकर किया गया । उन्होंने अपने सरकार की गरीब महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों को होली गैस सिलेंडर वितरण की शुभकामनाएं देते हुए उ0प्र0 की सुख-समृद्धि की कामना दी गई। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 में रू01500 करोड़ की धनराशि से जनपद महिला लाभार्थियों में डेमोचेक के माध्यम से 1.86 करोड़ की धनराशि में लगभग 7800 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।
इस अवसर पर इण्डियन गैस सर्विस महराजगंज से 30, मा शक्ति एच पी ठुठीवारी 07 , मिठौरा इण्डेन 25, जोन्हा इण्डेन 20 ,काली चरन एच पी 20, शिवम आस्था मधुबनी 15, राधारानी इण्डियन गैस अण्डा बाजार से 10 महिलाओं को मौके पर डेमो चेक का वितरण किया गया।
यह उज्ज्वला गैस सिलेंडर योजना में दो सिफ्ट में सब्सिडी आनलाईन खातों भेजे जायेंगे। रू 923.50 में पहली किस्त में 555 व द्वितीय किस्त में 368.50 रू0 की सब्सिडी भेजी जाएगी।
उज्ज्वला गैस सिलेंडर योजना वितरण कार्यक्रम में आज 450 लाभार्थियों को लाभान्वित डेमो चेक का वितरण किया गया।उक्त अवसर पर सासंद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, कृष्ण गोपाल जायसवाल, सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।









