जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में वृहद विधिक सेवा सहायता कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित-जानिए विधिक सहायता शिविर का हाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज!कलेक्ट्रेट परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला न्यायधीश  अरविंद मालिक की अध्यक्षता में वृहद विधिक सहायता और सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन जिला न्यायधीश द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए जिला न्यायधीश  ने कहा कि शिविर का उद्देश्य विधिक सेवा और शासकीय योजनाओं का लाभ एक जगह पर उपलब्ध कराना है।

न्यायपालिका और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से बड़ी संख्या में लोगों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियमित तौर पर वंचित लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराया जाता है। निःशुल्क विधिक सहायता लोगों का संवैधानिक अधिकार है।

इसका इस्तेमाल देश का प्रत्येक नागरिक कर सकता है। जिला न्यायधीश  ने कहा कि उम्मीद है यहां आए लोग स्टॉल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उसका लाभ प्राप्त करें।

जिलाधिकारी  ने कहा कि भारतीय संवैधानिक व्यवस्था में न्यायपालिका और कार्यपालिका के दायित्व निर्धारित हैं। शासन के दोनों अंग परस्पर समन्वय से आमजन तक न्याय और उनके आधिकारों को अधिक प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जा सकता है। जिलाधिकारी  ने कहा कि आज इस शिविर के माध्यम से लोगों को विधिक सहायता और योजनाओं का लाभ एक मंच से प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने उपस्थित लोगों को एसआईआर के संदर्भ में आयोजित विशेष अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी 18 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति फॉर्म 06 भरकर मतदाता बन सकता है।

उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी समय में कृषि योजनाओं का लाभ फॉर्मर आईडी के माध्यम से ही प्राप्त होगा, इसलिए सभी किसान अपनी फॉर्मर आईडी अवश्य बनवा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें