देवरिया मेडिकल कॉलेज में लगी 128-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन, मरीजों को बड़ी राहत-अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया मेडिकल कॉलेज में लगी 128-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन, मरीजों को बड़ी राहत-अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में अब गंभीर मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। लंबे समय से सिटी स्कैन मशीन न होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी।

अब इस समस्या का समाधान हो गया है। मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक 128-Slice CT Scan मशीन स्थापित कर दी गई है, जो मरीजों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है।।

इस नई मशीन की उपलब्धता से आपातकालीन सेवाओं को मजबूती मिलेगी। तेज़ और उच्च-गुणवत्ता वाली इमेजिंग के जरिए सटीक निदान संभव होगा, जिससे गंभीर बीमारियों की पहचान समय रहते की जा सकेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि 128-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन के माध्यम से हृदय, मस्तिष्क, फेफड़े सहित विभिन्न अंगों की विस्तृत जांच कम समय में संभव होगी। इससे समग्र रोगी प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार होगा।

इस सुविधा के शुरू होने से देवरिया सहित आसपास के जिलों के मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा और उन्हें जांच के लिए अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें