प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बना दिया बहोरपुर के दुकानदारों ने कुड़ा डंप-स्वास्थय व स्वच्छ शिक्षा कैसे दे गुरू व कैसे ग्रहण करें छात्र-जिम्मेदार मौन/https://youtube.com/shorts/d_NdPtAtme0?si=mJ_qmq_NiabqSHQz

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्राथमिक विद्यालय के द्वार पर लगा ‘कूड़े का पहाड़’, नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़-आशिष चौरसिया की रिपोर्ट https://youtube.com/shorts/d_NdPtAtme0?si=mLKTBkMpFLVkZu0k

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर विकासखंड क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय बहोरपुर के मुख्य द्वार पर लंबे समय से कूड़े का बड़ा अंबार लगा हुआ है, जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। विद्यालय के प्रवेश द्वार के पास फैली गंदगी से दुर्गंध उठती रहती है।

जिसके कारण बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित जिम्मेदारों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक सफाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।

बरसात या नमी के कारण कूड़े में कीड़े-मकोड़े पनप रहे हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। अभिभावकों को डर है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। विद्यालय आने-जाने वाले नौनिहालों को इसी गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जो स्वच्छता अभियान के दावों पर भी सवाल खड़े करता है।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था कराने तथा विद्यालय परिसर के आसपास नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस समस्या को लेकर जब खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर पिंगल राणा से दूरभाष पर बात करनी चाही तो उनका पक्ष नही मिल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें