श्रीरामपुर पुलिस 7 पेटी अवैध बंटी बबली सहित बाइक व एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार-फर्जी नंबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया -पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष खबर अब तक ।पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया संजीव सुमन द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान *“आप्रेशन प्रहार”* के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ( दक्षिणी)  सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी  अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र कुमार थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया के द्वारा गठित टीम के द्वारा को बंकुल के पास से रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाईकिल हीरो एच एफ डीलक्स वाहन से बिहार ले जायी जा रही 07 पेटी (कुल 63 लीटर) अवैध देशी शराब बँटी बबली व 01 फर्जी नम्बर प्लेट के साथ अभियुक्त रितिक कुमार पुत्र रामआशीष राम साकिन खलवा पोस्ट नौतन थाना नौतन जिला सीवान बिहार को गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना श्रीरामपुर पर मु0अ0सं0-018/2026 धारा 341(2) बीएनएस व धारा 60/72 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें