महराजगंज। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत के रहने वाले समाजसेवी के माता के निधन से घर पर मातृ शोक व्याप्त है । सोमवार को दिन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रोहिन नदी के तट पर पति बीरेंद्र पांडेय सहित पुत्र व परिवार के लोगों पंच तत्व में समर्पित कर दिया है ।
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुहरा कला पिपरहिया निवासी व समाजसेवी धनुषधारी पांडेय उर्फ टिंपू के मां का निधन रविवार को सुबह में हो गया था ।
जिनका अंतिम संस्कार सनातन धर्म व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सोमवार को दिन में क्षेत्र के रोहिन नदी के घाट पर सोमवार को दिन पति बीरेंद्र पांडेय सहित पुत्र व परिजनों करते हुए शरीर पंच तत्व में विलीन कर दिया है।
मातृ शोक के अंतिम संस्कार यात्रा में घर से घाट तक शामिल हुए-
समाजसेवी पांडेय की मां के अंतिम संस्कार यात्रा में सपा के पूर्व प्रत्याशी कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह , कांग्रेस के सदामोहन उपाध्याय,भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी समीर तिवारी,भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अशोक जायसवाल,किसान नेता व नौतनवा विधानसभा के भावी प्रत्याशी नागेन्द्र प्रसाद शुक्ल व समाज सेवी पांडेय परिवार के उत्तर प्रदेश के पूर्व विधान परिषद के अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग शामिल होकर दिवंगत आत्मा के शांत के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।









